STORYMIRROR

Sadhna Mishra

Inspirational

4  

Sadhna Mishra

Inspirational

मां की आराधना

मां की आराधना

1 min
185


नवचेतन नवरूप लिए मां

जग को है उजियार किए मां।


ज्ञानी ज्ञान विज्ञान तू ही मां 

माणि मंडित मकरंद तू ही मां।


योग वियोग प्रयोग तुम हीमां 

जन्म मरण संयोग तुम ही मां।


निर्गुण सगुण प्रमाण तू ही मां

तन मन धन संसार तुम ही मां।


धरणी धरम धुरी तुम ही मां

मन मानस आगार तुम ही मां।


शुभ दर्शन शुभ लाभ तुम ही मां

आयु उन्नति प्रसार तू ही मां।


मानव मन विस्तार तू ही मां

सरल गरल तप ध्यान तुम ही मां।


निर्गुण सगुण प्रमाण तुम ही मां

तन मन धन संसार तुम ही मा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational