STORYMIRROR

Vikrant Kumar

Inspirational

4.5  

Vikrant Kumar

Inspirational

मां होती है

मां होती है

1 min
24


अपने बच्चों की पहली शिक्षक

हर एक मां होती है।


बाधाओं की तपती धूप में

बरगद सी शीतल मां होती है।


जीवन संघर्षों में योद्धा सी लड़ती,

हर एक मां होती है।


बच्चों के मुश्किल वक्त में

चट्टान सी खड़ी एक मां होती है।


निराशा के घनघोर बादलों में,

तड़ित सी उज्ज्वल मां होती है।


जमीं पे है अगर जन्नत तो

निःसन्देह वो मां होती है।


प्यार का है कोई समंदर

तो वो मां होती है।


धरती पे है अगर भगवान,

तो जरूर वो मां होती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational