STORYMIRROR

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Inspirational

4  

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Inspirational

माँ हिन्दी

माँ हिन्दी

1 min
314


राष्ट्र की शानदार धरोहर है हिन्दी

संस्कृति और सभ्यता का आधार

अपमानित करे जो माँ हिन्दी को

है उसे दंड का प्रावधान उपहार 

हिन्दुस्तान की आवाज़ माँ हिन्दी

गूंजे कण-कण मेें साज माँ हिन्दी।

हृदय है भारत और भारतीयों का, 

गहरी भावना का राज़ माँ हिन्दी। 

माँ अक्षरा ही भारत आन-शान, 

माँ से ही हमारी जगत पहचान।

मनमोहक है लोकप्रिय हिंद में, 

सरस सरल मधुर हरेक पिंड मे।

अक्षरा 47करोड़ जनों की वाणी, 

माँ माने चित से जनता दीवानी।

माँ अक्षरा राष्ट्रभाषा, राजभाषा ,

सम्मान से कोई कहे मातृभाषा।

हिन्दी सन उन्नीस सौ उनचास मे, 

सम्मान हुई स्वतन्त्र हिन्दुस्ता में।

धारा तीन सौ तैतालिस से इक्यावन मे, 

माँ अक्षरा सज गयी हिंद के संविधान में। 

संस्कृत की पुत्री ये बेहद गुणी है, 

लिपि देवनागरी व्याकरण रमी है।

मन-विचारों पर नचे मोर इसका, 

प्रसार-प्रचार में भी है शोर इसका।

विश्वास है माँ हिन्दी झूमेगी एक दिन, 

विश्व में दिव्य रथ पर घूमगी एक दिन। 

मुस्कान अधरों पर सजेगी होगा यश दोनों करों में, 

हिन्दी माँ की विजय का पताका लहराएगा घरों में। 

सदा ही बनी रहे जग स्मिता और अभिमान, 

माँ हिन्दी की ख़ातिर शुरू करेंगे ये अभियान।।

सदा करेंगे हम यह अभियान, 

पूर्ण समर्पित हो देंगे सम्मान। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational