लम्हों
लम्हों
आज उन लम्हों को याद कर ,
मुस्कुरा लेना।
वो माँ के प्यार का पहला स्पर्श
जो आज भी सुकून दे जाता है।
वह पिता का अंक में ले
हजारों सपने बुुन लेना।
फिर खुद को भुला ,उन्हें पूरा करना ,
आज उन लम्हों को याद कर लेना।
वो मासूम प्यार
जो भाई-बहन के रिश्ते को
सदा जिन्दा रखता है
उसको भी छू लेेेना।
वो दोस्तों के हँसी-मजाक में
छिपा स्नेह याद कर लेना।
आज उन लम्हों को याद कर लेना।
वह जीवन साथी का
पहला प्यार-भरा स्पर्श
जो अतुल्य है
उसे याद कर लेना।
फिर कहे-अनकहे पल
एक नई दुनिया अपने में समाए हुए
आज उन लम्हों को भी याद कर लेेेना।
फिर प्रेेेेम-संगम का
सबसे खूबसूरत तोहफा
जो तुम्हारे अंदर देता है
प्यारा-सा अकल्पनीय स्पर्श
वो नन्हा-सा पल याद कर लेना।
फिर वो नन्हा-सा फरिश्ता
इस जग में सर्वसेेेेेेेष्ठ स्थान देे
बना देता है माँ।
आज उन खूबसूरत लम्हों को याद कर लेेेना।
आज इस पूरे घटनाक्रम को याद कर
मुस्कुरा लेना ,
आज थोड़ा ज्यादा मुस्कुरा लेना।
आज उन लम्हों को याद कर लेना।
