STORYMIRROR

Sonam Kewat

Inspirational

3  

Sonam Kewat

Inspirational

लक्ष्य

लक्ष्य

1 min
267

लक्ष्य पर निगाह रख,

भले चूके तेरा वार है। 

हार कभी ना मानना, 

शुरुआत में ये हार है। 


शूर है तू और तू वीर है,

लक्ष्य पे निशाना साध।

हार का भी सर झुके,

तू कर कुछ ऐसा प्रयास।


लोग क्या कहेंगे आखिर,

ना कर ऐसा ख्याल।

उन सभी के ख्यालों में,

चल तू अपना डेरा डाल।


हाथ में है बाण तेरे, 

धनुष पर तेरा नाम है।

हार को जीत में बदल दे, 

यही तो तेरा काम है। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational