लेखन यात्रा....।
लेखन यात्रा....।
सपनों को साकार करने की मैंने जब ठानी,
आयी अनेकों मुश्किलें पर मैं न घबराई,
लिख रही खुलकर अपने विचारों को,
न करी दुनियादारी की परवाह मैंने,
लिखा वहीं जो सच था पर सबके लिए कड़वा बना,
लिखा वहीं जो बच्चियों के लिए प्रेरणादायक था,
पर समाज को चुभने लगा,
उन्होंने मेरे विरुद्ध आवाज उठाई,
पर मैंने लिखना नहीं छोड़ा लिखती गयी,
अपने विचार...,
बेशक लोगों के तानों का शिकार हुई,
लोग अनेकों सवाल करते,
मैं जबाव अपने विचारों में लिखती,
और इस दिशा में अपनी पहली किताब प्रकाशित कराई,
जिसमें मेरी कलम किस प्रकार मेरी पहचान बनी,
उसकी कहानी है,
पर थी एक परेशानी घरवाले नहीं जानते थे मैं लिखती हूं,
इसलिए चुपचाप एक कोने में सबकी नजरों से दूर लिखती,
और मोबाइल के माध्यम से अपने विचार लोगों तक पहुंचाती,
इस तरह अपनी यात्रा शुरू की,
जिसमें मुश्किलें अनेकों आई पर ड़री नहीं,
और इस दिशा में दूसरी किताब प्रकाशित कराई,
जिसमें मां की विवशता और बेटी की पीड़ा का वर्णन किया,
बेटे और बेटी के फर्क को मिटाने की कोशिश की,
हालांकि नहीं जानती लेखन के बारे में इतना,
पर मेहनत अपनी जारी रखी,
नहीं था छंद अलंकार विराम चिह्न का ज्ञान,
पर अपनी कोशिश बरकरार रखी,
और इस दिशा में तीसरी किताब प्रकाशित कराई,
जो थी महिलाओं के बारे में,
कि वो चाहे तो सबकुछ कर सकती है,
साथ ही बेटियों को सशक्त बनाने की गुजारिश की है,
नहीं पता मैं अपने उद्देश्य में सफल होंगी या नहीं,
पर कोशिश हमेशा बरकरार रखूंगी,
और जब तक सांस है तब तक लेखन को बरकरार रखूंगी।
