STORYMIRROR

बिमल तिवारी "आत्मबोध"

Inspirational

4  

बिमल तिवारी "आत्मबोध"

Inspirational

लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री

1 min
631

शाश्वत सत्य सादगी अथाह

कद छोटी कर्मठ  बेमिसाल

निर्माण अहिंसा के  मिशाल

हे भारत के वीर बहादुर लाल !


संस्कृति संरक्षक व पोषक धर्म

बसती हैं जिसमें मानवता मर्म

नीति निर्णय चाणक्य के जैसा

हैं सीमा प्रहरी राणा सा कर्म


त्याग अहिंसा से कर भीषण वार

हे भारत के वीर बहादुर लाल !


जीवन  समर्पित देश पर सारा

किसान ग़रीब वंचित का सहारा

सुख समृद्धि शाँति के ख़ातिर,जो

बना शस्त्र शास्त्र का नया अधारा 


लिया ताशकंद में चिर विश्राम

हे भारत के वीर बहादुर लाल !


गाँधी के  पथ का अनुयायी

साथ प्रगट हुए, जैसे हो भाई

अग्रणी आत्मनिर्भर होने का

भारत में जिसनें अलख जगाई


करूँ कोटि कोटि उनको प्रणाम

हे भारत के वीर बहादुर लाल !!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational