क्यों जिया जाये?
क्यों जिया जाये?
चलो जीने की वजह ढूंढे
हाथो में हाथ डालकर
अपना मकसद ढूंढे
चलो जीने की वजह ढूंढे
हर रोज सूरज आता है आसमान में
आशाओं की किरणें लेकर
चलो हम उससे कुछ शिखे और उसे
अपनाए व्यक्तिगत जीवन में
दूसरो में बुराइ कम अच्छाइ ज्यादा देखे
चलो जीने की वजह ढूंढे
जरा सोचो, महामारी के बीच में भी
हमारी सांसे चलती है
आसमान में पंछी उडते है
पवन अपनी मस्ती में इधर से उधर और उधर से इधर
आता -जाता रहता है
सोचे, उनके हिसाब से खुशी की व्याख्या क्या होगी?
थोडा समय निकालकर उनकी ओर देखे
अभी तक पता चला न हो तो किसी शांत जगह पर बैठे
और अपना मकसद ढूंढे
चलो जीने की वजह ढूंढे।