STORYMIRROR

Deepak Srivastava

Abstract

4  

Deepak Srivastava

Abstract

क्या तुम समझ पाओगे

क्या तुम समझ पाओगे

1 min
397

ग़र लिखूंगा इश्क़ मैं 

फिर इज़हार करुंगा बेख़ौफ़ 

माँगूगा तुझे अपने रब से 

इबादत करुंगा मैं रोज़ 

क्या तुम समझ पाओगे 


रात को दिन लिखूंगा 

और दिन को रात लिखूंगा 

चंदा को आफ़ताब कहूँगा 

आफ़ताब को मैं चाँद कहूँगा 

क्या तुम समझ पाओगे 


वो ज़ुल्म तुमसे करवाते रहेंगे 

तुम नादान बनकर ज़ुल्म करते रहना 

यूँ मुसलसल चर्चा तुम करते रहना 

देखना तुम खुद एक दिन खबर बन जाओगे 

क्या तुम समझ पाओगे 


वो जान देंगे सरहदों पर खातिर तुम्हारे 

बस तुम पोर पर ज्ञान पेलते रहना 

अस्मत लुटेगी सरेआम सड़को पर 

तुम बस उनकी जयकार करते रहना 

क्या तुम समझ पाओगे 


फुटपाथ पर छोटे छोटे बच्चे होंगे 

नंगे और भूख से वो बिलखते होंगे 

ज़िंदगी तो खुशहाल तुम्हारी होगी 

किसान तो आत्महत्या ही कर रहे होंगे 

क्या तुम समझ पाओगे 


आज नहीं समझे ग़र इन दस्तानो को 

फिर कभी ना समझ पाओगे 

ख़तम होगा फिर समझाने समझाने का दौर 

नतीजन यही हालत खुद की नस्लों में पाओगे 

बताओ क्या तुम समझ पाओगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract