STORYMIRROR

Deepak Srivastava

Others

3  

Deepak Srivastava

Others

अब से अम्मी ही कहूँगा

अब से अम्मी ही कहूँगा

1 min
246

मैंने दुनिया की सुनी बहुत 

पर अब किसी की न सुनूँगा

मैं भी तेरा ही बेटा हूँ माँ 

अब से अम्मी ही कहूँगा


गर कहूं अम्मी आपको 

तो पुकार मेरी भी सुन लेना 

यदि हो जाये पूजा में कोई कमी 

तो इबादत कबूल कर लेना


नज़रे दुनिया फेर ले मुझसे 

कोई गिला, शिकवा ना होगा 

गर जो आप रूठी अम्मी 

आपके सिवा , न दुनिया में

अपना होगा 


आपको ही पुकारूँगा इस जहाँ में 

माँ बस प्यार से पुचकार देना

आख़िर बच्चा तो तेरा ही हूँ 

हो जाये भूल तो माफ़ कर देना 


मेरी नन्ही निगाहों को मैया 

दीदार भी करा देना 

तेरी रहमत का प्यासा हूँ 

अम्मी गोदी में बिठा लेना  


मैं भी तेरा ही बेटा हूँ माँ 

अब से अम्मी ही कहूँगा


      



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन