STORYMIRROR

Deep Panchal

Abstract Drama

3  

Deep Panchal

Abstract Drama

क्या है भारत देश?

क्या है भारत देश?

2 mins
515

क्या है भारत देश ?

ना राग ना द्वेष,

जहाँ प्रेम है परमेश,

ऐसा है भारत देश.

 

माना कभी दंगे, तो कभी क्लेश

परन्तु सुखी है हर प्रदेश,

क्यों की घृणा रहती है सिर्फ कुछ पल शेष,

ऐसा है भारत देश।

 

जो ना करे किसी पर पहला प्रहार,

जो झुक कर करे सबको नमस्कार,

क्युँकि हम समझते हैं सबको विशेष,

ऐसा गजब है भारत देश।

 

ना काले गोरे का भेद,

जहाँ जन्मा वैद,

दिया संसार को जिसने

विविधता का, एकता का संदेश,

ऐसा अद्भुत है मेरा भारत देश।

 

उत्तर में बर्फ़ीले पहाड़

दक्षिण में निल समुन्दर आरपार,

पूरब में हरे भरे खेत,


तो पश्चिम में राण की लाल रेत,

यहाँ अनेक है बोलिया,

और नजाने कितनी भूषाए और वेश,

ऐसा रंगीला है मेरा भारत देश।

 

शुन्य की शोध हम, अन्नंत की खोज हम,

त्रिकोणमिति के सर्जक हम,

तो ग्रह नक्षत्र के ज्ञानी हम,


सभ्यता, ज्ञान विज्ञान का किया

जिसने भंडार पेश,

ऐसा बुद्धिमान है मेरा भारत देश।

 

दोस्त बनके लूटा हमे गैरो ने,

रौंदा अपने पैरो में,

तभी दिया हमने उन्हें

अपने दिल और घर में प्रवेश,

ऐसा दिलवाला है मेरा भारत देश।

 

इतना आदर है यहाँ, कि हम धरती और नदियों को

माता कहते हैं,

इतना संमान है यहाँ,

कि अन्न और अन्नदाता को विधाता कहते हैं।


हम जीवित तो क्या,

मृत और शहीदों के भी पूजते हैं अवशेष,

ऐसा विनम्र है मेरा भारत देश।

 

चाहे तू कोई भी हो देश,

लंदन, पोलैंड, फ्रांस, ईरान,

अफ़ग़ानिस्तान. पाकिस्तान, जापान, 

चीन, भूटान, अफ्रीका,

लंका, नेपाल या बांग्लादेश।


शरण और मुसीबत में

याद आएगा एक ही नाम,

वह है भारत देश।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract