STORYMIRROR

Shyam Kunvar Bharti

Inspirational

3  

Shyam Kunvar Bharti

Inspirational

कविता- आरती उतारा हमने |

कविता- आरती उतारा हमने |

1 min
70


साल सैकड़ों श्रीराम तिरपाल में आरती उतारा हमने

धूप गर्मी बरसात मे प्रभु भिंगी आँखो निहारा हमने

भगवान को भी जाना पड़ेगा कोर्ट के दर पता न था

तारीख पर तारीख साल दर साल राह गुजारा हमने


करोड़ो लाखों मंदिर है भगवान श्रीराम सारी दुनिया में

श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या किया न कहीं गवारा हमने

आज़ादी है सबको बने सुंदर दरबार उसके भगवान का

लड़ना पड़ा साल सैकड़ों मंदिर को जीता दोबारा हमने


अयोध्या है काबा चर्च गिरजा गुरुद्वारा हर हिन्दू का

श्रीराम सबके सबकी अयोध्या है सबको पुकारा हमने

बने भब्य मंदिर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सब राम बने

स्थापित हो राम राज्य भारत राम नीति सवारा हमने


समाप्त हो रही घड़िया इंतजार फिर से दरबार सजेगा

फहरेगा झण्डा श्रीराम अयोध्या लिया कोर्ट सहारा हमने

श्रीराम लखन भरत शत्रुघ्न बिराजे संग सीता अयोध्या

राम लला आए मन्दिर अपने हर राह हिन्द बुहारा हमने  



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational