STORYMIRROR

Vinita Tomar

Abstract

3  

Vinita Tomar

Abstract

कुछ उत्तर और उनके प्रतिउत्तर!

कुछ उत्तर और उनके प्रतिउत्तर!

1 min
398

किसी ने कहा, सपनों की उम्र छोटी होती है 

मैंने कहा, जिंदगी का क्या पता,किसके पास कितनी होती है।


किसी ने कहा, हवा में उड़ने वाले अक्सर गिर जाते हैं।

मैंने कहा, जमीन पर चलने वाले भी अक्सर लड़खड़ा जाते हैं।

किसी ने कहा, वक्त रेत की तरह फिसल जाता है।

मैंने भी कहा, तभी तो हर लम्हा आज समझ कर जिया जाता है।


किसी ने कहा,बिना अंकों के अच्छी नौकरी और छोकरी दोनो नहीं मिलती है।

मैंने भी कहा, जो काबिल है उन्हें सफलता और रिश्ते दोनों अंक मिल जाते हैं।


किसी ने कहा, अच्छा लिखने वाले कम मिलते हैं।

मैंने कहा, लिखने वाले तो बहुत हैं,तारीफ करने वाले कम मिलते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract