STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Inspirational

2  

Pawanesh Thakurathi

Inspirational

कुछ तो सीखें

कुछ तो सीखें

1 min
161

आखिर अब तो हम सचेत दिखे, 

निज अतीत से कुछ तो सीखें। 


निज भाषा को अपनायें

निज संस्कृति के मोती पायें

पुकार-पुकार कह रही है हमको

वीर बलिदानियों की चीखें, 

निज अतीत से कुछ तो सीखें। 


निज सभ्यता का त्याग ना करें

द्रोहियों से कदापि ना डरे

छोड़कर कलह आपसी

एकता के गीत हम लिखें, 

निज अतीत से कुछ तो सीखें।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational