कुछ हमनें कुछ तुमनें
कुछ हमनें कुछ तुमनें
इश्क तो किया था दोनों ने
कुछ हमने खोया कुछ तुमने
तन्हा तुम भी हुए और हम भी
कुछ हमने खोया कुछ तुमने
बिछडे थे तो नम थी आंखें चारों
कुछ हमने रोया कुछ तुमने
जहर के बीज थे पनप गए
कुछ हमने बोया कुछ तुमने
शायद कुछ और था पाने को
कुछ हमने पाया कुछ तुमने
बुत हो गए दिल दोनों ही
कुछ हमने ढोया कुछ तुमने।
