कुछ है ही नहीं
कुछ है ही नहीं
कुछ है ही नहीं
मनुष्य और परमात्मा के बीच
और जो है
मसलन ये संसार
संसार में परमात्मा से
जुड़ने के संसाधन
ये ध्यान, योग, तप
शास्त्र
और यहाँ तक कि निर्विचार
बहुत कारगर नहीं रहे
सच मे ये सब थे
हैं नहीं
थे तो जीवन उनसे जुड़ा था
आज सब अतीत सा है
अगर आप कहें कि
मैं ध्यान में हूँ
तो आप अतीत में हैं
धयान भी करने की चीज नहीं है
ध्यान में होना ठीक है
और अगर आप कहें मैं ध्यान में हूँ
तो आप ठहरे हुये हैं
और जीवन ठहरने के लिये नहीं है
ध्यान से चलते रहने के लिये है।
