STORYMIRROR

Suresh Sachan Patel

Inspirational

4  

Suresh Sachan Patel

Inspirational

।। क्षत्रपति शिवाजी।।

।। क्षत्रपति शिवाजी।।

1 min
319

वीर मराठा क्षत्रपती जी,

    दुनिया को ताकत दिखलाई थी।

मार भगाया था मुगलों को,

    औरंगजेब ने मुॅ॑ह की खाई थी।

हिन्दुस्तान का यह वीर मराठा,  

1627 को पूना शिवनेरी में जन्मा था।

शाह जी भोसले थे पिता तुम्हारे,

 माॅ॑ जीजाबाई के आंचल में आया था।

बड़े प्यार से मात पिता ने,

       शिवा नाम तुम्हारा रखा था।

तलवार की अपनी धार को तुमने,

     मुगलों की गर्दन पर परखा था।

एक किया सब हिन्दू राजाओं को,

        तब क्षात्रपती कहलाए थे।

संघे शक्ति की महिमा को,

         तुम सबको बतलाए थे ।

देख वीरता शिवा जी की,

       सारे मुगल राजा थर्राए थे।

फिर आज जरूरत है शिवा की,

   शिवा की वीरता आत्मसात करो।

हिन्दुस्तान की लाज बचाने को,

        धारण फिर किरपान करो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational