STORYMIRROR

Neeraj pal

Abstract

4  

Neeraj pal

Abstract

करतार।

करतार।

1 min
367

चंद घड़ियों के जीवन को, यूं ही व्यर्थ मत जाने देना।

कर गुजरो कुछ नेक काम, दुनिया को मत हंसने देना।।


कम जीवन तेरा महान बनेगा, जो तू लेगा ईश्वर का नाम।

अच्छे कर्म यज्ञ हैं बनते, कठिनाइयां ही तप का नाम।।


सुकून मिलता जब दूसरों को, वही कहलाता है दान।

अनासक्ति से जो करता सेवा, सच्ची भक्ति की है पहचान।।


सेवक-धर्म महान कठिन है, मत करना अपने पर अभिमान।

प्रभु प्रसन्न उनसे ही रहते, तुच्छ अपने को तूू ले जान।।

 

मन तेरा है चंचल एसा, जिस पर तेरा नहीं अधिकार।

"नीरज" एकमात्र गुरु सहारा, उन जैसा कोई नहीं "करतार"।। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract