STORYMIRROR

Payal Khanna

Inspirational

4  

Payal Khanna

Inspirational

कोशिश

कोशिश

1 min
477

हर कोई कभी ना कभी गलती करता है 

खुद को संभाल कर वह आगे बढ़ता है

मुश्किलों से लड़ते हो जाता है 

अपने दिल को हर बार ही कहता है 

एक बार कोशिश करना तो बनता है।।


ना जीत किनार कि वह सोचता है 

मेहनत बस करते वह जाता है

डरे हुए मन को वह हर बार सहारा देता है 

एक बात वह हर बार कहता है 

एक बार कोशिश करना तो बनता है।।


अपने आप को प्रोत्साहित वह करता है 

हजार बार गिरकर भी वह उठता है

उम्मीद लेकर अपनी उड़ान भरता वह रहता है 

हर किसी को यह कहता है 

एक बार कोशिश करना तो बनता है।।


जैसे एक सैनिक बचपन से ही सैनिक बन के ना आता है 

वह अपनी मेहनत से ही तो देश का गौरव बढ़ाता है 

करते-करते ही तो देश की शान बन जाता है

वह भी कभी ना कभी अपने आप को यही कहता है 

एक बार कोशिश करना तो बनता है 


बातें होंगी उनकी परवाह ना वो करता है 

लंबी उड़ान के लिए भी पहले गिरने का डर मिटाना पड़ता है

मेहनत का मीठा फल तभी मिलता है 

जब यह बात जान लेता है

एक बार कोशिश करना तो बनता है।। 


मेरी लड़ाई औरों से नहीं खुद से हैं यह बात वह कहता है 

 कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है

 मुश्किलों को स्वीकार करना भी पड़ता है 

उनको भी यह समझाना पड़ता है 

एक बार कोशिश करना तो बनता है।। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational