STORYMIRROR

J P Raghuwanshi

Inspirational

4  

J P Raghuwanshi

Inspirational

कोरोना से जंग

कोरोना से जंग

1 min
388


भैया कर लो प्राणायाम,

     भोर में कर लो प्राणायाम।

कोविड से तब ही बच पाहो,

     लगे न कौड़ी दाम।।

भैया - - - - - - - 


चार बजे से उठ बाबा जी,

       दे रहे हैं पैगाम।

लाखों जनों को योग सिखा रहे,

    नित्य सुबह और शाम।

आस्था टी.वी.से जुड़ जैयों,

    लेकर हरि को नाम।।

भैया - - - - - 


आठ बजे इंडिया टी.वी. पे आवें,

          करावें प्राणायाम।

स्वदेशी की अलख जगावें,

        बनावे सबके काम।

योग सिखा के उन्हें चलावें,

         जो हो गये थे जाम।।

भैया - - - - - -


अनुलोम-विलोम रोजै करियो,

        श्वासो पर दो ध्यान।

कपालभाति और पेट हिलैयो,

         रोजै ऊषा पान।

सारी बीमारी छू मंतर,

         बन हैं बिगड़े काम।।

भैया- - - - - -


यौगिक-जौगिंक सबसे पहले,

      फिर सूक्ष्म व्यायाम।

भस्त्रिका से फेफड़े सुधर है,

    लग हैं दमा पे लगाम।

उच्चायी से गलो सुधर है,

      होवे न सर्दी ज़ुकाम।

उद्गीथ और प्रणव के द्वारा,

     मन मस्तिष्क बलवान।।

भैया- - - - - -


धीरे-धीरे सीखों आसन,

      खान-पान को ध्यान।

अपने को मजबूत बनाओ,

      राखो देश को मान।।

बीमारी सब दूर भगेगी,

       हो जीवन भर आराम।।


भैया कर लो प्राणायाम,

     भोर में कर लो प्राणायाम।

कोविड से तब ही बच पाहो,

         लगे न कौड़ी दाम।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational