STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Inspirational

4  

GOPAL RAM DANSENA

Inspirational

कोरोना कहर

कोरोना कहर

1 min
337

सुना है सुना शहर शहर 

फैला है फैला जहर जहर

जाने कबतक रहेगा असर

कहर है ये कोरोना कहर


मातम छा रही है घर घर

इंसान जी रहा है डर डर

आना जाना न इधर उधर

कहर है ये कोरोना कहर


चलना नहीं है साथ साथ

धोना है अक्सर हाथ हाथ

अभिवादन करो जोड़ हाथ

कहर है ये कोरोना जात


फ़ैल रहा यह देश देश

बदल रहे इसके भेष भेष

बचे न इसका शेष शेष

कहर है ये कोरोना क्लेश

 

लॉक डाउन को मान मान

बुगुर्गों का रखें ध्यान ध्यान

गरीबों को दें दान दान

कहर है ये कोरोना लेती जान

 

वैश्विक है ये महामारी महामारी

मिटे कैसे ये बीमारी बीमारी

दुविधा में है मन भारी भारी

कहर हो कोरोना भीड़

में ही पांव पसारी


अपील है सबसे बार बार

संयम होगा जब द्वार द्वार

लक्षण हो तो करें उपचार

अमर नहीं कोरोना जायेगा हार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational