STORYMIRROR

Anil Jaswal

Inspirational

4  

Anil Jaswal

Inspirational

कोई क्रास पर लटकेगा।

कोई क्रास पर लटकेगा।

1 min
260

आ रहा क्रिसमस,

भगवान यीशू का जन्मदिन,

हम सब जिंगल वैलज जिंगल वैलज गांएगे,

पियानो की धुन पर थिरकेंगे,

शैंपेन खोलेंगे,

जोरदार डिनर करेंगे,

और फिर सो जाएंगे।


क्या कोई यीशू का,

अनुसरण करेगा,

सच्चाई और मानवता के लिए,

क्रास पर लटकेगा,

दुनिया के लिए,

कष्ट सहेगा।


शायद नहीं,

इसलिए यीशू को,

हम लोगों ने,

भगवान का दर्जा दे दिया,

एक सांचे में रख दिया।


न‌ जाने,

हम मानव,

ये क्यों करते।


मेरा मानना,

जिसका अनुसरण नहीं कर सकते,

उसे भगवान बनाकर,

सज़ा देते,

और स्वयं दायित्व से,

छूट जाते।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational