STORYMIRROR

Khushi G.S. Suryavanshi

Romance Others

3  

Khushi G.S. Suryavanshi

Romance Others

कोई होना चाहिए न!!!

कोई होना चाहिए न!!!

1 min
11.8K

कोई होना चाहिए न

जिससे हम घंटो बतियाये

हम उसकी और वो हमारी

हर बातों को प्यार से सुनता जाये।

हम अपने दिल कि किताब

उसके सामने खोल दें

और वो उसमें अपने प्यार की

मोहर लगाये।


जो हमारी खुशी में खुश और

हमारे दुःख में दुःखी हो

जो हमारी हँसी के पीछे का

दर्द समझ जाएं ।

जिससे हम अपनी

हर बात बे-शक कह दें

और वो भी हमें अपने जीवन के

हर राज बिताऐ ।

कोई होना चाहिए न.........


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance