STORYMIRROR

Rajendra Jat

Inspirational

4  

Rajendra Jat

Inspirational

किसको आदर्श मान लूँ

किसको आदर्श मान लूँ

2 mins
221

किसको "मैं" आदर्श मान लूँ ,

किसे मान "गुरु" पाँव पखार लूँ I 


स्वामी विवेकानंद जी को पूज लूँ ,

या भक्त भगत सिंह का बन जाऊं I 

अहिंसक बन गांधी के पद चिह्नों को अपनाऊं ,

या मुखर हो "सुभाष" सा बन जाऊं I 

किसको "मैं" आदर्श मान लूँ ,

किसे मान "गुरु" पाँव पखार लूँ I 


माँ की ममता का गुणगान करूं,

या गुरुओं की शिक्षा का बखान करूं I 

पिता का अनुसरण करूं ,

या दोस्ती का अनुपालन करूं I 

किसको "मैं " आदर्श मान लूँ ,

किसे मान "गुरु" पाँव पखार लूँ I 


सैनिक हो या हो शिक्षक,

किसान हो या हो चिकित्सक I 

नेता हो या हो कोई अभिनेता I 

सबका अपना अपना काम,

कोई आदर्श बन जाता कोई रह जाता आम I 

किसको "मैं" आदर्श मान लूँ ,

किसे मान "गुरु" पाँव पखार लूँ I 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational