STORYMIRROR

Himanshu Jaiswal

Inspirational Others

3  

Himanshu Jaiswal

Inspirational Others

किसकी तुझे तलाश है!

किसकी तुझे तलाश है!

1 min
21

किसकी तुझे तलाश है

कर रहा क्या विचार तू?

जागता है रात भर

देखता है ख़्वाब तू


देख ना तू राह को

राह का निर्माण कर

चलना तू राह पर 

मंज़िलें आसान कर


उर में उद्गार भर

जोर से प्रहार कर

चट्टानों को चीर कर

मुश्किलों को पार कर


खोजता क्या यहाँ-वहाँ है

खुद में ही तलाश कर

कल की है क्यों फ़िक्र तुझे

कल को तू आज कर !


जीत की तुझे तलाश है

हार को स्वीकार तू

ग़लतियों से सीख कर

ग़लतियाँ सुधार कर !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational