STORYMIRROR

Sameer Faridi

Romance

2  

Sameer Faridi

Romance

किसी एक ख़ूबसूरत ने....

किसी एक ख़ूबसूरत ने....

1 min
315

किसी एक खूबसूरत ने मेरा दिल यूँ चुराया है

गिरा कर ज़ुल्फ़ चेहरे पर,रुख़ को गुलशन बनाया है।

हटे न रुख वो नज़रों से,जिसे सपनो में पाया है,

नज़र कुछ भी नहीं आता,वो यूँ नज़रो में छाया है।

किसी एक खूबसूरत ने मेरा दिल यूँ चुराया है।


न मंदिर,न कोई मस्जिद,न गिरजाघर,न गुरूद्वारा

उसे ही रब समझ करके,ये सर सज़दे झुकाया है।

ऐ रब तू माफ कर मुझको,मगर इतना बता फिर भी

तुझे महसूस करता था,उसे सच्चा ही पाया है।

किसी एक खूबसूरत ने मेरा दिल यूँ चुराया है।


वो पनघट पर है जब आती यही दिल गुनगुनाया है-

बहारों फूल बरसाओ,मेरा मेहबूब आया है। किसी एक खूबसूरत ने मेरा दिल यूँ चुराया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance