STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Abstract

4  

VIPIN KUMAR TYAGI

Abstract

किसानों की किस्मत

किसानों की किस्मत

1 min
364

किसानों की किस्मत हमेशा दूसरो द्वारा लिखी जाती,

किसानों को रात दिन हाड़तोड़ मेहनत करनी पड़ती,


किसानो को फसल बुआई के लिए

इंद्रदेव की कृपा का इंतजार रहता,

किसानों को बीज खरीदने को साहूकार से

उल्टे सीधे ब्याज पर लोन लेना पड़ता,


किसानो को फसल को तैयार करने को

रातदिन हाड़तोड़ मेहनत करनी पड़ती,

झुलसाने वाली गर्मी में जब सब एसी में रहते तब

किसान नंगे पैर खेतो की गुड़ाई करता,


किसान अपनी फसल तैयार करने को

जब लोग हीटर चलाकर रजाई में है सोते,

तब वह शून्य डिग्री तापमान के समय भी

अपने खेतों में रात में पानी देता,


किसान फसल के कटने के समय

भी भगवान भरोसे रहता,

कभी ओले, कभी भारी बारिश,

कभी आंधी तूफान फसल को बर्बाद करते,


किसान की फसल कितने दाम में बिकनी,

इसका निर्धारण गैर किसान एसी कमरों में बैठकर करते,

किसान की फसल को बिचोलिए किसान की मजबूरी

का फायदा उठाकर ओने पोने दाम में खरीदते,


किसान की फसल को कम दाम में खरीदकर वहीं लोग

अनाप शनाप दाम में बेचकर भारी मुनाफा कमाते,

बेचारा अन्नदाता सभी की भूख मिटाते मिटाते

कभी कभी भूखा हो सो जाता,


हमे किसानों की समस्याओं का समाधान खोजना होगा,

हमें किसानों कि दशा को सुधारना होगा,

किसानो की किस्मत हमेशा दूसरो द्वारा लिखी जाती,

किसानों को रातदिन हाड़तोड़ मेहनत करनी पड़ती।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract