STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम

गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम

1 min
377


जय गणेश, जय कृपा निधान

गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।


जय विघ्नविनाशक, कृपानिधान

जय अष्टविनायक संकटमोचक

जय गौरी सुत, जय एकदंत

गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।


मूषक वाहन पर होते विराजित

हे शिवनंदन, दैदीप्यमान सूर्य सम

हे दु:ख भंजन, प्रथम पूज्यवर

गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।


हे लंबोदर, हम करते वंदन

शिवशंकर के प्रिय सुत

संकट सबके हरो गजानन

गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।


भक्तों के हो तुम बहुत प्यारे

कष्ट सभी के हरते सारे

मोदक पूजित प्रसन्न विप्रवर

गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।


कष्ट दूर कर समृद्धि देते

मनवांछित इच्छा फल देते

ऋद्धि सिद्धि के स्वामी हो तुम

गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।


प्रथम आवाहन होय तुम्हारी

आओ चढ़ मूषक की सवारी

हर काज में पहले हो 'श्रीगणेश'

गणपति बप्पा तुम्हें प्रणाम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract