STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

खामोशी

खामोशी

1 min
248

ख़ामोश रहना सिर्फ आदत नहीं

बल्कि एक पृष्ठभूमि तो है ही

अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम भी है,

तो विवादों विषादों की ढहाती जमीन भी है।

जरा सी खामोशी बड़े बड़े काम कर जाती है

अनहोनी तक को टाल जाती है।

आपस की कटुता न बढ़े

खामोशी टानिक का काम करती है।

समय परिस्थितियों के अनुसार

खामोशी हथियार होती है

नाराजगी और तनाव न हो

उसमें खामोशी खामोश रहकर

बड़े बड़े काम करती है।

खामोशी की ताकत जिसने पहचान लिया

उसने जैसे बड़ा काम कर लिया,

जिसने भी उपेक्षा की खामोशी की

उसने अपना बेड़ा गर्क कर लिया।

खामोशी खुद में एक ताकत है

इस ताकत का जिसने भी

उचित इस्तेमाल करना सीख लिया,

समझ लीजिए उसने अपना जीवन

बहुत ही खुशहाल कर लिया। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract