STORYMIRROR

Archana Tiwary

Inspirational

4  

Archana Tiwary

Inspirational

किरणें

किरणें

1 min
260

मेरी दहलीज पर

रोज दस्तक देती 

सुबह की किरणें 

मचलती घर के अंदर आने को 

ताक झांक कर पत्तों के पीछे से 

सहलाती प्यार से कंधों को 

देती उर्जा जीने की 

सुकून भरे जीवन की 

मुट्ठी में भरकर एहसास अपने 

इतराती फिरती हूं बगिया में 

जीवन की आपाधापी में 

ये पल मनभावन बन जाते

उमंगों से दिल भर जाता

होती फिक्र न दुनिया की

खुद से मिलने चल पड़ती हूं.

  



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational