किरदार
किरदार
खेल सारा जिंदगी का तो कोई और रचता है,
खेल में तो अक्सर हार जीत होता रहता है !
हद कर दी आपने , भला कोई ऐसा कहता है,
कि इंसान तो सिर्फ अपना किरदार निभाता है !
जब कि यह जीवन कर्मों का लेखा जोखा है,
आज कोई रंक है तो कल वही राजा बनता है!
सधे हुए कदमों कदम दर कदम बढ़ाता है,
मेहनत लगन का आपस में बड़ा गहरा नाता है!
इसलिए अपने हद में हो तो अच्छा रहता है,
बाकि जैसा चलन है वैसा व्यव्हार करता है!
