STORYMIRROR

UMA PATIL

Action

2  

UMA PATIL

Action

कीमत भारत माँ की

कीमत भारत माँ की

1 min
584


कीमत भारत माँ की ज्यादा हैं मेरे सर के आगे

जानता हूँ, हमेशा जीत ही होती हैं डर के आगे।


हमारे अपनों ने ही तोड़ दिये हमसे दिल के सारे रिश्ते

क्यूँ जाऊँ मैं मेरे मतलबी अपनों के घर के आगे।


माँ के चरणों में सर झुकाकर पा लिया मैंने आशिष

बढूँगा मैं अपने मुकाम पर अब जी भर के आगे।


क्या खुश्बू, क्या बहारें, क्या नजारे फिके हैं सब

निछावर जान कर दी मैंने, मिट्टी की कसम के आगे।


हमेशा रहना है मुझे तेरे साथ ही, खुशी से तेरे मन में

क्या अगला जन्म होता है, इस जन्म में मर के आगे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action