खुशी की नाव
खुशी की नाव
आदमी जब खुशी की नाव लिए
उम्मीद के समुन्दर में उतरा
तो उसने देखा
डूबते हुए निराशा को
अवसाद को
हताशा को
पराजय को।
हालांकि जीवन
तरह तरह के
झंझावातों से घिरा हुआ था
और खुशी की नाव
उम्मीद के समुन्दर में
अपनी मंजिल की ओर
बिना किसी अवरोध के
गतिमान थी।
