STORYMIRROR

Rajshree Vaishampayan

Inspirational

4  

Rajshree Vaishampayan

Inspirational

खुद को खोने मत दे...

खुद को खोने मत दे...

1 min
253

रिश्ता तेरा खुद से टूटने मत देना

चाहे जो हो हिम्मत से काम लेना।

मुश्किलें और दर्द तो अविभाज्य हिस्सा है 

गुज़र कर इनसे तू खुदको निखारता चल..

अपना हो या पराया दर्द तो तुझे मिलेगा सबसे

यही सिखाती हैं ज़िंदगी तू खुद से रिश्ता पक्का रख।

तेरे जैसा और कोई नहीं तू खास से अपने आप में

मत भूल एक नया सवेरा तेरी राह तकता है हर रोज।

ख़ुदा ने जो बक्शी यह अमानत ए ज़िंदगी हैं

जीकर अच्छे से इसका मोल तू चुकाता चल...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational