STORYMIRROR

Archana Tiwary

Inspirational

4  

Archana Tiwary

Inspirational

खुद के साथ

खुद के साथ

1 min
198

खुद के साथ बैठो कभी

कर लो साक्षात्कार खुद का


बैठा है जो अंदर तेरे

देगा नयी दिशा तुझको


कह देगा तेरी खामियों को

बता देगा तेरी उन खूबियों को


खुशियों को ढूंढते हो बाहर

पर वो तो है छिपा तेरे ही अंदर


पूछो तुम अपनेआप से

बताने को जो सब तैयार है


एक वो ही है सच्चा हमदर्द तेरा

सुन लो उसकी हर बातों को


बैठो खुद के साथ फुर्सत में

कर लो बातें मन के द्वंद्व की.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational