खान पान
खान पान
रखें स्वास्थ्य का आप सदा ही ध्यान,
खाने पीने से बनाये आप पहचान,
हरी सब्जियां फल दूध ही खाएं
यही है स्वास्थ्य के लिए जरूरी सामान।
जंक फूड से सदा परहेज करें,
बीमारियों से सदा ही आप डरें,
स्वास्थ्य लाभ के लिए सदा ही आप,
खाने में पौष्टिकता का ध्यान रखें।
ब्रेड बर्गर पिज़्ज़ा से स्वास्थ्य हो खराब,
चाउमीन मैगी भी सेहत का रखें नही ध्यान,
बाजारी खाने से दूर रहें आप सदा,
घर में बने भोजन से बढ़ाये साथ।
खाने में जब होती है लापरवाही,
बिना वजह ही फैल जाती है बीमारी,
अस्पताल से अगर दूर रहना है तो
नही बाहरी खानों की हो मारामारी।
