कदम कदम नव युद्ध
कदम कदम नव युद्ध
कदम-कदम पे
नव युद्ध, अनुभव,
अनुभूति, चुनौती,
क्लेश,!!
पीड़ा, पराकाष्ठा
बीते पग, कदमों की
संस्कृति, सुख-दुःख,
कष्ट कदम-कदम पे
नव युग सन्देश,!!
नव परिवेश परिवर्तन
प्रारब्ध का दम्भ,
द्वेष, कदम-कदम पे
मौलिक मूल चिंतन,
विचार चंचल चित्त,
अस्थिर आस्थाई,
अनिकेत!!
जीवन, शाश्वत सत्य
चलता पल-प्रहर,
करता कल-कल,
कदम-कदम अवसर,
उपलब्धि, कर्म सार
संसार!!
पल-पल, कदम-कदम,
काल, समय, आचरण,
आवरण, अर्थ, व्यवहार
मधुर जीवन, कटु
स्वाद संसार,!!
कदम-कदम पर
धोखे, कदम-कदम पे
प्रेम परिपूर्ण संसार,!!
जैसी सोच, वैसा विचार,
कर्म, व्यवहार तदानुसार
दिशा, दृष्टिकोण,
संसार!!
कदम-कदम पे चैतन्य
नीति, नियत, स्वच्छ
पल-प्रहर जीवन निर्मल,
निरझर, अविरल, गो पद
सिंधु अनल शीतलाई
आत्म-बोध का साथ
ईश्वर!!
- नंदलाल मणि त्रिपाठी, पीतांबर, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश!!
