STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

कभी न घबराना

कभी न घबराना

1 min
410

आएं लाख मुश्किलें पर न कभी ही घबराना,

जो संकल्प हो दृढ़ तो संग-संग हो ज़माना।


आसानी और मुश्किलें हैं जीवन का हिस्सा,

किसी एक का नहीं ये हैं हर जीवन का किस्सा।

रखें हौसला मन में पक्का न बिल्कुल घबराना।

आएं लाख मुश्किल पर कभी न घबराना,

जो संकल्प हो दृढ़ तो संग-संग हो ज़माना।


करें प्रयास सदा हम पूरा चाहे हो कुछ भी फल,

करें प्रयास सतत् हम तो होगी हर मुश्किल हल।

करते रहेंगे प्रयास तो होगा पूरा हर सपना सुहाना,

आएं लाख मुश्किल पर कभी न घबराना,

जो संकल्प हो दृढ़ तो संग-संग हो ज़माना।


लक्ष्य की शुभता होते ही आगे ही बढ़ते है रहना,

ईश कृपा मानें सफलता असफलता को हरि इच्छा कहना।

स्थिर- प्रज्ञ भाव में रहना चाहे कुछ भी कहे ज़माना।

आएं लाख मुश्किल पर कभी न घबराना,

जो संकल्प हो दृढ़ तो संग-संग हो ज़माना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational