STORYMIRROR

Surajbhan Singh

Romance

3  

Surajbhan Singh

Romance

कैसे मैं बताऊँ

कैसे मैं बताऊँ

1 min
28.7K


कैसे बताऊँ तू कितनी प्यारी है,
तेरी छोटी-सी हँसी में मेरी दुनिया सारी है,
प्यारे-से चेहरे ने मुझे कहाँ खो दिया, ये मैं ना जानू,
आज मैं बस तुझे देखता जाऊं,
बस मैं देखता जाऊं।

बारिश की बूंदों में चल पडूँ मैं तेरे साथ,
सारे दुःख दर्द बांटता चलू तेरे संग।

तेरी आँखों से दुनिया को देखूँ मैं अब,
तू जो कहे सुनूँ मैं अब,
मेरा साथ तू दे दे,
सारे जीवन चल पडूँ मैं तेरे संग।

कांटो की राह में फूल लगे तू जो मेरे साथ हो,
फूलों से सजा इक छोटा-सा आशियाँ हो,
ख़्वाहिशें तो देखी बहुत सारी,
अगर तू ना हो अधूरी लगे सारी।

नसीब में तू है की नहीं,
ये नहीं पता,
पर तुझे अपना बनाने का सपना है मेरा।

कैसे मैं बताऊँ,
कैसे मैं बताऊँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance