STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Abstract Inspirational

4  

GOPAL RAM DANSENA

Abstract Inspirational

काश वो तुम ना होते

काश वो तुम ना होते

1 min
239


अपनापन दिखा दिल तोड़ने वाला

यहां सदा के लिए बिछुड़ने वाला

किसी के मन स्वतंत्रता का दमनकारी

किसी की अस्मत लुटता वो ब्रम्हचारी

जीवन साथी बना जीवन को रुलाया

देश सेवा में जो अपना फर्ज भुलाया

अपने वतन की मान न रख पाया

रिश्वत लेकर जो ईमान भुलाया

समय के दामन में हम ना रोते

काश! वो तुम ना होते काश ! वो तुम ना होते

नेता बन जाति धर्म में देश को बांटने वाला

बेटा बन माँ बाप का पेट काटने वाला

पुरुष हो स्त्री अस्मिता का जो कदर न करे

नरसंहार करे मातृभूमि का आदर न करे

धर्म की आड़ में लोगों का धन लूटने वाला

विश्वास देकर वो हाथ और साथ छूटने वाला

नेक कर्म करते तुम कभी होते ना खोटे

काश! वो तुम ना होते काश! वो तुम ना होते


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract