STORYMIRROR

Ranjana Chaubey

Romance

3  

Ranjana Chaubey

Romance

कान्हा

कान्हा

1 min
337

मेरे दिल की धड़कन में तुम हो

सांसों की नरमी में

विचारों की गरमी में तुम ही हो

मेरी कविता के लफ्ज़ो में 

मेरी रचनाओं में 

मेरी लेखनी 

मेरी प्रेरणा

मेरे प्रेरक

मेरे अपने

मेरे सपनें 

मेरे सपनों का सच

मेरे सपनों की उड़ान

मेरी ख़्वाहिश

मेरी आरज़ू

मेरी तपिश

मेरी ख़लिश

मेरी सुलझन

मेरी हसीन उलझन

मेरी नज़्म

मेरी शरारत

मेरी मस्ती

मेरी हँसी

मेरी ख़ुशी

मेरी जिंदगी

मेरी जिंदादिली

मेरी आवारगी

मेरा बड़प्पन

मेरी ज़िद

मेरी लगन

मेरी रीत

मेरी प्रीत

मेरा हर रंग

मेरा हर ढंग

कान्हा तुम ही तो हो...!

मेरा जुड़ाव

मेरा लगाव

मेरा द्वन्द्व

प्रतिद्वन्द्व

मेरी इच्छा

मेरी आकांक्षा 

मेरा दिल

मेरी धड़कन

मेरी जान 

मेरा ईमान

मेरा फक्र

मेरा ग़ुरूर

मेरा गौरव

मेरा राग

अनुराग

मेरी ज़मीन

मेरा आसमान

मेरा वजूद 

मेरा अहम

मेरा अस्तित्व

मेरा होना न होना

एक तुम ही तो कान्हा...!

एक तुम ही तो हो...!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance