STORYMIRROR

Dharmender Sharma

Inspirational

4  

Dharmender Sharma

Inspirational

"जय हो भारत जन्मभूमि"

"जय हो भारत जन्मभूमि"

1 min
552

जय हो भारत जन्मभूमि,

जय जय हो वीर कर्मभूमि।

जय समस्त जन पालित भूमि,

जय सर्वजन रक्षक भूमि।


 जय समस्त जन मन धन भूमि,

जय अखंड भारत भूमि।

जय सत्य सनातन ग्रहण भूमि,

जय सहनशील रूपक भूमि।


जय देवजनाय पूजित भूमि,

जय गो, पशु पालित भूमि।

 जय हरिहर प्राकट्य भूमि,

जय ज्ञानदायिनी तपोभूमि।


जय आत्मनिर्भर प्रयत्न भूमि,

जय भूत भविष्य वरण भूमि।

 जय दुष्ट दलन दंडक भूमि,

जय सज्जन जन रक्षक भूमि।


जय सुंदररूप पर्वत भूमि,

जय विशाल भाल गौरव भूमि।

जय प्रमुख प्रहरी हिमालय भूमि,

जय षड़ऋतु उज्जवल कांति भूमि।


जय मंगल गीत त्यौहार भूमि,

जय संस्कृतरूप संस्कारिणीभूमि।

जय गंगासम नदी प्रकट भूमि,

जय काशी कैलाश तीर्थ भूमि।


जय पक्षी जीव पालित भूमि,

जय वृक्ष देव पूजित भूमि।

जय सुगंधित फूल खलियान भूमि,

जय औद्योगिक क्रांति विकसित भूमि।


जस श्वेत हरित क्रांति भूमि,

जय मातृ पुत्री मानित भूमि।

जय मनोभिलाषा करिपूर्ण भूमि 

जय सुखदायिनी जीवन भूमि।


जय पूजन पूर्वक नमन भूमि,

जय अखंड भारत जन्म भूमि।

जय कल –कल ध्वनि श्रवण भूमि,

जय ध्यान योग धारित भूमि।


जय वर्तमान गुण धर्म भूमि,

जय जागृत भारत जन्मभूमि।

जय भारत जननी जन्मभूमि,

जय जय हो भारत जन्मभूमि।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational