STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Inspirational

4  

JAYANTA TOPADAR

Inspirational

जय हिन्दी भाषा!!!

जय हिन्दी भाषा!!!

2 mins
212

मेरे दिल में 

हिंदुस्तान बसा है ... 

मैं सगर्व 

हिन्दी भाषा बोलता हूँ ! 


अंग्रेजी भाषा का तो 

महत्व है ही, लेकिन 

एक हिंदुस्तानी होने के नाते  

मैं सर उठाकर तहेदिल से 

हिन्दी बोलता हूँ !


हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है ... 

ये हमारी आन-बान-शान है! 

राष्ट्र-निर्माण की नींव है हिन्दी ; 

जन-जन से जन-मन तक 

पहुंचने का 

एक सशक्त माध्यम है -- हिन्दी भाषा

एक ऐसी सीढ़ी है हिन्दी भाषा, 

जिससे हम 

एक-से-बढ़कर एक ऊंचाई तक 

अपने देश का परचम 

लहरा सकते हैं ...!


हिन्दी बोलते वक्त 

आप कभी हिचकिचाए नहीं...

अंग्रेजी भाषा के सामने 

हिन्दी को भी महत्व 

दिया जाना चाहिए ...

आपके मन में अंग्रेज़ी भाषा के

समकक्ष हिन्दी को भी 

तवज्जोह देना चाहिए ! 


अगर दूर-दराज़ के कस्बों तक

हिन्दी बोलने वाले युवा वर्ग

सशक्त होकर विकसित अंचलों तक

अपनी आवाज़ बुलंद करें,

तो निश्चय ही हिन्दी 

विश्व-भाषा के मुक़ाम पर

अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी !


हिन्दी की उज्ज्वल भविष्य 

कायम करने के लिए

हमें एक मजबूत संपर्क-क्रांति का 

आगाज़ करना होगा, 

जिसकी नींव सशक्त करना 

हर भारतीय जन का

विशेष उत्तरदायित्व होगा !


चलिए, हम एक स्वर में

हिन्दी देशभक्ति गीत गाएं...!

चलिए, हम देश के तिरंगे तले

ये संकल्प लें कि हम 

कभी भी हिन्दी में 

वार्तालाप करने में स्वयं को

हीन महसूस न करें...


कभी भूलकर भी 

हिन्दी की तुलना

अंग्रेजी भाषा से कर 

बेमतलब अपनी राष्ट्रभाषा को 

अपमानित न करें...!!!


हिन्दी भाषा हमारे दिल के

क़रीब है, 

उसे दिल की धड़कनों में

ही रहने दें...

इस रंग बदलती दुनिया की

क्षणभंगुर नुमाइशों के मोह पाश में

इस अनन्य-सुमधुर भाषा को 

अपने सुविचारों की 

आदान-प्रदान हेतु

इस विश्व-दरबार में प्रयोग कर

आत्मनिर्भर भारत की 

सशक्त नींव रखने में

अपना बहुमूल्य योगदान दें...!!!


जय हिन्द !!! जय हिन्दी भाषा !!! 

जय "भारतीय" परिवार की !!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational