STORYMIRROR

Sonia Madaan

Romance

4  

Sonia Madaan

Romance

जो मिल जाए तेरा साथ

जो मिल जाए तेरा साथ

1 min
24.3K

हर मुश्किल पार कर लूंगी, जो मिल जाए तेरा साथ,

हर मुसीबत से लड़ लूंगी, जो मिल जाए तेरा साथ।


आंधी हो या तूफान, फिक्र न होगी मुझको,

मंजिल पा ही लूंगी, जो मिल जाए तेरा साथ।


सफर जिंदगी का आसान नहीं, ये तो तय है,

हर मुश्किल पार कर लूंगी, जो मिल जाए तेरा साथ।


 क्या है?.....एक समर्पण भावना,

तुझे खोकर भी पा लूंगी, जो मिल जाए तेरा साथ।


फूलों की खुशबू इसमें, कभी कांटों की चुभन,

हर रंग में, हर हाल में ढल लूंगी, जो मिल जाए तेरा साथ।

 

प्रेम शर्तों पर किया नहीं जाता, अहं से परे अलौकिक है,

इसके हर रंग में खुद को रंग लूंगी, जो मिल जाए तेरा साथ।


हृदय को अद्भुत प्रेरणा देता, अनोखा अहसास है,

इसके बहाव को खुद में समेट लूंगी, जो मिल जाए तेरा साथ।


मिट्टी की सोंधी खुशबू इसमें, नभ और जल में इसका वास,

असीम वेग भी इसका सह लूंगी, जो मिल जाए तेरा साथ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance