STORYMIRROR

Amita Mishra

Inspirational

4  

Amita Mishra

Inspirational

जन्मदिन पर पेड़ लगाए

जन्मदिन पर पेड़ लगाए

1 min
416

आओ अपनी सुन्दर बगिया को महकाये।

अपने जन्मदिवस पर हम एक वृक्ष लगाये।

प्राणवाहिनी, जीवनदायनी को जीवन दे जाये।

जितने वर्ष के हम है उतने ही वृक्ष लगाये।


अपनो के जैसे उन्हें हम प्यार से सींचे।

पानी, खाद देकर उन्हें मुरझाने से बचाये।

बातें करे उनसे उनका दर्द भी समझे।

हर पेड़ को एक नाम देकर जीवंत कर जाये।


घर के बड़े बुर्जगों की तरह होते है पेड़ भी।

चुपचाप सहते है कहते नही कुछ भी।

इनकी छत्रछाया में सुखी हमारा परिवार भी।

एक एक फूल, पत्तियों से हो प्यार भी।


अपने बच्चों को पेड़ो का महत्व समझाए।

गौतम बुद्ध को पीपल के नीचे ज्ञान मिला बतलाये।

समुद्र मंथन से निकला पारिजात स्वर्ग से धरती पर आया ये बतलाये।

वैज्ञानिक महत्व के साथ ही ज्ञान संस्कृति से जोड़कर समझाए।


आओ हम अपने जन्म को सार्थक कर जाये।

अपने और अपनों के दीर्घायु होने के लिए पेड़ लगाए।

धरा को सुन्दर और तन को स्वस्थ कर जाए।

मूल्य से मत आंको इनको बहुमूल्य का मत मूल्य लगाओ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational