STORYMIRROR

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

4  

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

जलधर को घिरते देखा

जलधर को घिरते देखा

1 min
405

जलधर को घिरते देखा तो मेरे मन में हलचल हुई।

बरखा संग बादल-बिजली से दिल में धकधक हुई।।


जलधर को घिरते देखा तो आया बचपन याद मुझे। 

सखियों संग भीगने का मज़ा स्मरण हो आया मुझे।। 

माँ के हाथों के गरमागरम पकोड़े आए हैं याद मुझे। 

भाई-बहनों की छीना-झपटी फिर से आई याद मुझे।। 


जलधर को घिरते देखा तो मयूरी मन नाच उठा। 

बरसों से सोई यादों का अंबार फिर से जाग उठा।। 

तन पुनः उड़ने लगा और मन बेखौफ़ नृत्य कर उठा। 

काले घनघोर बादलों संग हर चेहरा अब खिल उठा।। 


जलधर को घिरते देखा तो व्यस्त जीवन से राहत मिली। 

मन की बुझी हुई कलियाँ फिर से देखो सबकी खिल गई।। 

मैं भी खूब मस्त होकर बरखा में भीगते हुए ही अपने घर गई। 

आज वर्तमान में बीती यादों के साथ मैं भी अचानक जुड़ गई।। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational