जिंदगी की रफ़्तार
जिंदगी की रफ़्तार
जिंदगी की रफ़्तार,
तेज हो रही है।
वक्त बीत रहा है,
जिंदगी कम हो रही है।।
जिंदगी की रफ़्तार में,
मोड़ आ रहें हैं।
कुछ छोटे और कुछ बडे़
मोड़ आ रहें हैं ।।
कोई सीधा, कोई टेढ़ा,
मोड़ आ रहा है।
हर मोड़ कुछ,
कहकर जा रहा है।।
कोई सुख, कोई गम,
खूब दे रहा है।
लेकिन हर मोड़ तो,
कुछ देकर जा रहा है।।
हर मोड़ से जब ,
मिल ही रहा है।
तो जिंदगी को जीने में,
खूब मजा आ रहा है।।
