STORYMIRROR

priyanka tomar

Abstract

3  

priyanka tomar

Abstract

जिंदगी के अजीब खेल

जिंदगी के अजीब खेल

1 min
120

ये जिंदगी अजीब खेल खेलती है

किसी को पास लाती है

तो किसी को दूर ले जाती है

कुछ नये बंधनो से अवगत करवाती है।

तो वहीं पुरानो बंधनो से मुक्त करवाती है

तो वहीं खुश रहना भी बताती है

किसी की यादों को ताजा करवाती है

तो वहीं दूसरी तरफ नई यादें बनाती है

ये जिंदगी अजीब खेल खिलाती है।

कहीं घुट - घुट के जीना सिखाती है

तो वहीं किसी के लिए मन में प्यार जगाती है

कभी तो अनजान व्यक्ति से भी अपनापन जताती है

तो वहीं दूसरी ओर अपने व्यक्ति से दूसरो का एहसास दिलाती है।

किसी के लिए मन में नफरत पैदा करवाती है

कहीं अपनी हार को महसूस करवाती है

वहीं जीत कर उस हार को भूलना सिखाती है

ये जिंदगी अजीब खेल खिलाती है।


         


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract