STORYMIRROR

Bindiyarani Thakur

Inspirational

4  

Bindiyarani Thakur

Inspirational

ज़िन्दगी एक धरोहर

ज़िन्दगी एक धरोहर

1 min
34

ईश्वर का वरदान है जीवन 

इसको ना तुम ठुकराओ 

आएँ चाहे लाख कठिनाई

फिर भी तुम ना घबराओ


खुद को कमजोर समझ

अपने कदम मत रोको 

जो होगा वह अच्छा ही होगा 

मन में तुम हमेशा यही सोचो


ये जीवन अनमोल है 

इसकी तुम कद्र करो 

कितना भी कठिन समय हो

तुम संघर्ष करते रहो 


आत्महत्या कायरों का काम है

तुम ये काम मत करो

जब भी कोई दोराहा आए

तुम सदा जीवन को ही चुनो! 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational