STORYMIRROR

Suresh Koundal 'Shreyas'

Abstract

4  

Suresh Koundal 'Shreyas'

Abstract

जिला काँगड़ा हिमाचल की शान

जिला काँगड़ा हिमाचल की शान

1 min
273


सुन्दर सी घाटी, हवाओं में सरूर,

एक बार काँगड़ा आइये ज़रूर।


खुला आसमान, हरे चाय के बागान,

ऊंचा धौलाधार, हिमालय की शान 

सीढ़ीदार खेत, लहलहाते धान,

ये जिला कांगड़ा है हिमाचल की जान।

सीधे साधे लोग और प्यार भरपूर 

एक बार काँगड़ा आइये ज़रूर।


भागसू और खाबरू में पानी का झरना।

बीड बिलिंग आइये गर हो परिंदों सा उड़ना।

नूरपुर, हरिपुर की प्राचीन रियासत,

कांगड़े का किला अनमोल विरासत।


रेन्सर वेटलैंड, बाथू की लड़ी,

विश्व धरोहर मन्दिर मसरूर।

एक बार काँगड़ा आइये ज़रूर।


यहां माँ ज्वाला और बगुलामुखी,  

चामुंडा देवी और मां बृजेश्वरी।

दर्शन जो करले रहे वो सुखी।

काठगढ़ और बैजनाथ शिव दर्श से,

खुशियां मिले भरपूर।

एक बार काँगड़ा आइये ज़रूर।


हरी भरी वादियां, भेड़ों के झुंड,

ट्रेकिंग करने वालों की पसंद,

करेरी, हिमानी चमुंडा और त्रियुण्ड।

सिड्डू, पत्रोडू, स्वादिष्ट पकवान,

कभी न भूलोगे कांगड़ी धाम। 


मैक्लोडगंज, नड्डी, धर्मशाला की जान,

क्रिकेट स्टेडियम की अंतर्राष्ट्रीय पहचान।

कण कण में छाया है जिसके कुदरत का नूर,

एक बार काँगड़ा आइये ज़रूर।

जिला काँगड़ा आइये ज़रूर।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract